कच्छ में आयोजित भव्य रण उत्सव

रण उत्सव – कच्छ के सफ़ेद रण पर उत्सवों की रंगोली

Getting your Trinity Audio player ready...

By Official Rann Utsav – The Tent City · Updated August 2026

भारत, अपनी विविधतापूर्ण संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इसी विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि का जश्न मनाते हुए, हर साल गुजरात के विशाल सफ़ेद रण में ‘रण उत्सव‘ का आयोजन किया जाता है। यह उत्सव न केवल भारत की, बल्कि कच्छ की विशेष सांस्कृतिक पहचान को भी विश्वस्तरीय मंच पर प्रदर्शित करता है।

आपको बता दें की रण उत्सव का सीज़न नवंबर से शरू होकर लगभग फरवरी महीने के अंत तक चलता है। इस बार रण उत्सव का सीज़न अभी कुछ ही दिनों में पूरा होने वाला है। यदि आप अभी तक रण उत्स्व का हिस्सा नहीं बने हैं तो आप अभी तुरंत ही अपना रण उत्सव विजिट प्लान कर सकते हैं और अगर अभी ना कर पायें तो इसी साल के नवंबर महीने में डेट्स का इंतज़ार कर आप निश्चित ही रण उत्सव का आनंद ले सकते हैं। यह आपके और आपके परिवार के लिए एक बहुत ही शानदार और रोमांचक अनुभव होगा, एक ऐसा अनुभव, जिसकी खूबसूरती शायद आप कभी शब्दों में बयां ना कर पाएं।

रण उत्सव – द टेंट सिटी: भारतीय संस्कृति को दर्शाता एक शानदार लग्ज़री स्टे

रण उत्सव स्टे

अब जब आप रण उत्सव जाने का प्लान करेगें तो संभव है आपके मन में ख़्याल आएगा की सफ़ेद रण में रहने की क्या ही व्यवस्था होगी? आप सोचेंगे कि चाहे रण कितना ही खूबसूरत क्यों ना हो, अगर रहने की व्यवस्था नहीं होगी तो जाने का क्या ही फ़ायदा! तो आपको बता दें की रण उत्सव में मौजूद रण उत्सव – द टेंट सिटी आपकी इसी चिंता को दूर करती है। रण उत्सव – द टेंट सिटी में आपको एक-से-बढ़कर एक शानदार टेंट्स मिलेंगे जो आपको न केवल लग्ज़री सुख-सुविधाएं प्रदान करेंगे बल्कि आपको भारतीय संस्कृति के नज़दीक होने का भी एहसास करवाएंगे।

आप चाहें तो दरबारी और राजवाड़ी सुइट्स में रहकर राजसी सुख-सुविधा का आनंद ले सकते हैं। यदि आपको ग्लैम्पिंग का आनंद लेना है तो आपके लिए सुपर प्रीमियम टेंट्स, प्रीमियम टेंट्स, या डीलक्स ए.सी. स्विस कॉटेज बेस्ट रहेगें और देखा जाए तो रण उत्सव – द टेंट सिटी में आप कोई भी टेंट चुन लीजिये, यहाँ सभी टेंट्स हर तरीके की सुख-सुविधाओं से भरपूर है।

साथ ही साथ रण उत्सव – द टेंट सिटी में आपके खाने की भी उत्तम व्यवस्था की गयी है। अपनी ट्रिप के दौरान आप यहाँ कई सारे व्यंजनों का आनंद ले पाएंगे, लिस्ट इतनी लंबी है की आपके लिए शायद चुन पाना मुश्किल होगा की अब क्या खाया जाए!

बच्चों के लिए क्लबहाउस में कई तरीके के खेल और गतिविधियाँ हैं और रोमांच पसंद करने वाले लोगों के लिए रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, ज़िपलाइन, बंजी जंपिंग, जैसे एक्सपीरियंस भी हैं।

रण उत्सव – द टेंट सिटी आपके ट्रिप को यादगार बनाने के लिए आपको गाइडेड टूर्स भी ऑफर करता है जो आपको कच्छ के प्रमुख स्थलों की एक ख़ूबसूरत सैर कराते है। यह टूर्स आपके आईटिनरी के हिसाब से तय किये गए हैं। इन टूर्स में आपको धोलावीरा, मांडवी बीच, कालो डूंगर, जैसी कच्छ की कई प्रसिद्ध जगहों पर ले जाया जाएगा। साथ ही साथ इस टूर के दौरान आप कच्छ के कई छोटे-छोटे गाँवों जैसे की गांधी नु गाम में जायेंगे, जहाँ आप कच्छ के लोगों और उनकी जीवनशैली को नज़दीक से देख सकते हैं। आप इन गाइडेड टूर्स के दौरान उन लोगों से बातचीत भी कर सकते हैं, साथ ही साथ उनके बनाए गए सुंदर सामान जैसे की कॉपर बेल, चमड़े के पर्स, चप्पलें, मिट्टी के काम (लिप्पन आर्ट), और कच्छी कढ़ाई की ख़रीदारी भी कर सकते हैं।

हालाँकि आप यहाँ शॉपिंग ना कर पाएं तो निराश मत हो जाइएगा क्योंकि यह सारी आर्ट एंड क्राफ्ट की चीज़ें आपको रण उत्सव – द टेंट सिटी में मौजूद हाट बाज़ार में मिल जायेंगी। हाट बाज़ार कच्छी शिल्पों के एक ख़ज़ाने सामान है, जहाँ आपको कच्छ के प्रसिद्ध आर्ट एंड क्राफ्ट की कई चीज़ें देखने को मिलेंगीं। साथ ही साथ यह सारी चीज़ें ऑथेंटिक होंगी इसको लेकर के आप निश्चिंत हो सकते हैं। क्षेत्र भर से मशहूर शिल्पकार यहाँ अपना काम प्रदर्शित करने आते हैं, तो आप इन कलाकारों से मिल कर उन्हें प्रोत्साहित भी कर सकते हैं।

रण उत्सव में मौजूद कुछ ऐसे आकर्षण जिन्हें आपको बिलकुल मिस नहीं करना चाहिए

कच्छ रण उत्सव

इनमें से सबसे पहले आता है सुबह होने वाला सूर्योदय और शाम को होने वाला सूर्यास्त जो की दूर-दूर तक फ़ैले सफ़ेद रण में और भी ज़्यादा ख़ूबसूरत लगता है।

दूसरा अनुभव आप रात के दौरान सैकड़ों तारों को झिलमिलाता देखकर कर सकते हैं। यह दृश्य इतना शानदार होता है की आपके मन पर निश्चित ही एक छाप छोड़ जाएगा।

यदि आप रण उत्सव ‘फुल मून’ या ‘डार्क मून’ के दौरान जा पाएं तब तो आपके लिए यह कुदरत के किसी तोहफ़े से कम नहीं होगा। ‘फुल मून’ में जहाँ एक तरफ पूरे चाँद में सफ़ेद रण का चमचमाता दृश्य देखने लायक होता है, वही दूसरी तरफ़ ‘डार्क मून’ एक्सपीरियंस में चाँद की गैर-मौज़ूदगी आपको तारों के करीब होने का एहसास दिलाती है।

हर किसी के लिए कच्छ में होने वाले रण उत्सव में कुछ ना कुछ ख़ास है। और इसलिए कहा जाता है की ‘कच्छ नहीं देखा, तो कुछ नहीं देखा’। तो बताइये आप कब आ रहे है एक ख़ास और अनोखे अनुभव के लिए रण उत्सव, अपने हिस्से के #RannKeRang में शामिल होने!

रण उत्सव का अनुभव खुद लें — रण उत्सव पैकेज देखें और अपना टेंट सिटी प्रवास बुक करें।

Book Now

    Name *
    Phone Number *
    Enter OTP *
    City *
    E-mail Address *
    Est. Check-in Date